गर्मियों में बिजली बिल होगा जीरो! Luminous का 2.2kW Solar Hybrid Combo देगा 24 घंटे पॉवर, जानिए कीमत

गर्मियों में जब पंखे, कूलर और एसी दिन-रात चलते हैं, तब बिजली का बिल देखकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। ऊपर से अगर आपके इलाके में बिजली कटौती भी होती है तो परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में एक ऐसा सोलर सिस्टम जो आपके घर को 24 घंटे बिजली दे और बिल भी लगभग खत्म कर दे तो क्या ऐसा मुमकिन है? जवाब है हां! Luminous का नया 2.2kW Solar Hybrid Combo इसी काम को आसान बनाता है। इस सिस्टम की खासियत है कि यह न केवल बिजली बनाता है, बल्कि उसे स्टोर भी करता है और जरूरत पड़ने पर बैकअप देता है।

Luminous 2.2 kw solar hybrid combo details

Luminous 5 KVA Hybrid Inverter

इस सोलर कॉम्बो का दिल है इसका TX 5 KVA Hybrid Inverter जो On-grid और Off-grid दोनों सिस्टम का मेल है। यानी जब बिजली उपलब्ध होती है तो यह बिजली का उपयोग करता है और साथ ही सोलर पैनलों से बनी अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजता है जिससे बिजली का बिल कम होता है। लेकिन जब बिजली नहीं होती है तो यह पहले से बैटरियों में स्टोर की गई ऊर्जा से आपके घर को चलाता है। यानी गर्मियों में जब बिजली कट हो जाए तो भी आपका कूलर, पंखा, लाइट, फ्रिज, टीवी आदि आराम से चलते रहेंगे। इसमें MPPT चार्ज कंट्रोलर लगा है जो सोलर पैनलों से 30% तक ज्यादा बिजली खींचता है, जिससे सिस्टम की कुल एफिशिएंसी काफी बढ़ जाती है।

दमदार बैटरी बैकअप – 150Ah की 4 Batteries

इस हाइब्रिड सोलर सिस्टम के साथ आती हैं चार 150Ah की Luminous Solar Batteries जो खासतौर पर लंबा बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई हैं। ये बैटरियां Deep Cycle C10 Rated होती हैं, यानी ये धीरे-धीरे डिस्चार्ज होती हैं और लंबे समय तक बिजली स्टोर करके रखती हैं। इनकी मेंटेनेंस भी बेहद कम है बस साल में सिर्फ एक बार टॉप-अप करना होता है। इसके अलावा इन बैटरियों की लाइफ भी लंबी होती है और ये बेहद गर्म या ठंडे मौसम में भी शानदार परफॉर्म करती हैं।

550W Mono PERC Solar Panel 

इस सोलर सिस्टम में 550W के चार Mono PERC Half-Cut सोलर पैनल दिए गए हैं जो कुल मिलाकर 2.2kW की बिजली पैदा करने की क्षमता रखते हैं। ये पैनल्स BIS Certified हैं और इनमें Half-Cut Cell Technology लगी होती है, जिससे ये शेडिंग यानी छाया में भी अच्छा परफॉर्म करते हैं। इसके अलावा इनका low light performance भी जबरदस्त होता है, मतलब सुबह-सुबह, शाम या बादलों वाले दिन भी ये बिजली बनाते रहते हैं। इन पैनलों पर कंपनी 25 साल की परफॉर्मेंस वारंटी देती है यानी एक बार लगा दिया तो सालों-साल टेंशन फ्री रहेंगे।

कीमत और फायदे 

मार्केट में इस पूरे कॉम्बो की कीमत लगभग ₹1.5 लाख से ₹1.7 लाख तक होती है, लेकिन यह कीमत आपके लोकेशन, इंस्टॉलेशन चार्ज और सब्सिडी के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्यघर योजना की तरफ से सोलर सिस्टम पर सब्सिडी भी दी जाती है जिससे आपकी कुल लागत 50-60 % तक घट सकती है। अगर आप अपने घर में 1 टन का एसी, फ्रिज, पंखे, टीवी और कुछ लाइट्स चलाते हैं तो यह सिस्टम गर्मियों में भी पूरा दिन बिजली देने में सक्षम है। इससे न सिर्फ बिजली बिल में भारी कटौती होती है, बल्कि लोडशेडिंग से भी छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़े – 👉 दिन में सोलर, रात में ग्रिड! UTL Gamma rMPPT PCU बना रहा है बिना रुके बिजली का मास्टर प्लान, कीमत जानें


Leave a Comment