आ गया BLDC Solar Pump जो सिर्फ 2 पैनल से चलाएगा 1 hp का सबमर्सिवल, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

खेती हो या घर की पानी की जरूरत, सबमर्सिवल पंप आज लगभग हर जगह जरूरी बन चुका है। लेकिन समस्या तब आती है जब बिजली की कटौती हो या खेत में बिजली का कनेक्शन ही उपलब्ध न हो। ऐसे में डीजल इंजन या जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है, जिससे खर्च बढ़ता है और झंझट भी बढ़ता है। अब इसी समस्या का समाधान लेकर आया है नया BLDC बेस्ड सोलर सबमर्सिवल पंप, जो सिर्फ दो सोलर पैनल से 1 HP का पंप चलाने का दावा करता है।

1hp bldc solar pump

कंपनी के अनुसार यह पंप पारंपरिक AC सबमर्सिवल से अलग है, क्योंकि यह BLDC टेक्नोलॉजी पर काम करता है। जिस तरह सामान्य पंखे की तुलना में BLDC पंखा कम बिजली में ज्यादा काम करता है, उसी तरह यह पंप भी कम पावर में बेहतर परफॉर्मेंस देता है। यही वजह है कि जहां आमतौर पर 1 HP सोलर पंप चलाने के लिए 4 से 5 पैनल या उससे अधिक की जरूरत पड़ती है, वहीं यह नया सिस्टम सिर्फ दो पैनल में काम कर जाता है।

BLDC टेक्नोलॉजी कैसे करती है कम पैनल में ज्यादा काम

सामान्य सोलर पंप सिस्टम में DC बिजली को पहले कंट्रोलर या ड्राइव के जरिए AC में कन्वर्ट किया जाता है, फिर पंप को सप्लाई दी जाती है। इस कन्वर्जन प्रोसेस में पावर लॉस होता है और ज्यादा पैनल लगाने पड़ते हैं। लेकिन यह नया BLDC सबमर्सिवल सीधे DC पर काम करता है, इसलिए AC कन्वर्जन की जरूरत ही नहीं पड़ती है ।

1 HP का यह पंप लगभग 800 वॉट पावर कंज्यूम करता है, जबकि कंपनी 500-500 वॉट के दो पैनल यानी लगभग 1000 वॉट इनपुट देने की सलाह देती है। इसका मतलब है कि करीब 200 वॉट अतिरिक्त पावर का बफर मिल जाता है, जिससे हल्की धूप या कम जनरेशन की स्थिति में भी पंप की परफॉर्मेंस पर खास असर नहीं पड़ता है।

कंपनी का दावा है कि 1 HP मॉडल प्रतिदिन लगभग 10,000 लीटर तक पानी निकाल सकता है, जो घरेलू उपयोग और छोटे खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा मानी जाती है।

कितने वॉट के पैनल लगेंगे और सिस्टम कैसे चलेगा

इस सिस्टम को चलाने के लिए 500 वॉट से 600 वॉट तक के दो सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं। यदि आपको 550 वॉट या 570 वॉट के पैनल बेहतर कीमत में मिलते हैं तो आप उन्हें भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पैनल कंपनी की ओर से नहीं दिए जाते, इसलिए ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार बाजार से पैनल खरीद सकता है।

नीचे टेबल में 1 HP मॉडल की मुख्य जानकारी दी गई है:

फीचरविवरण
पंप टाइपBLDC DC सबमर्सिवल
पावर1 HP
आवश्यक पैनल2 पैनल (500W–600W प्रत्येक)
कुल इनपुटलगभग 1000W
दैनिक पानी क्षमतालगभग 10,000 लीटर
कीमत₹32,000 (पंप + कंट्रोलर + वायर + पाइप)
वारंटी1 वर्ष
डिलीवरीऑल इंडिया फ्री होम डिलीवरी

सबसे खास बात यह है कि यह सिस्टम हाइब्रिड है। यानी दिन में सोलर पैनल से और रात में सिंगल फेज AC बिजली से भी इसे चलाया जा सकता है। यदि रात में पानी की जरूरत हो तो आप सीधे ग्रिड बिजली से इसे ऑपरेट कर सकते हैं।

ऑटो टैंक सेंसर और एडवांस फीचर्स

इस पंप में टैंक सेंसर का विकल्प भी दिया गया है। यदि आप इसे घर की पानी की टंकी से जोड़ते हैं तो जैसे ही टंकी फुल होगी, सेंसर पंप को ऑटोमैटिक बंद कर देगा। जब पानी का लेवल कम होगा, तो पंप अपने आप चालू हो जाएगा। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती और बार-बार स्विच ऑन-ऑफ करने का झंझट खत्म हो जाता है।

कंपनी के अनुसार 1 HP से लेकर 10 HP तक के मॉडल उपलब्ध हैं, जिससे छोटे किसान से लेकर बड़े खेत मालिक तक अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। 1 HP मॉडल की कीमत ₹32,000 बताई गई है, जिसमें पंप, कंट्रोलर, वायर और पाइप शामिल हैं। पैनल अलग से खरीदने होंगे। पंप और कंट्रोलर दोनों पर 1 साल की वारंटी दी जाती है। आप इसे कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट Nvtechnology.in से खरीद सकते है. 

कुल मिलाकर, यह BLDC सोलर पंप उन लोगों के लिए किफायती और सुविधाजनक समाधान हो सकता है जो कम पैनल में ज्यादा आउटपुट चाहते हैं, डीजल के खर्च से बचना चाहते हैं और बिजली कटौती से परेशान हैं। खेत हो या घर, दो पैनल में 1 HP चलाने का यह कॉन्सेप्ट आने वाले समय में सोलर सिंचाई के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है।

यह भी पढ़े – 👉 Luminous Solar Hybrid Combo 540 W: बिजली बिल से राहत देने वाला पावरफुल सोलर सॉल्यूशन, जानिए इसकी कीमत

Leave a Comment

error: Content is protected !!
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon